होली मिलन में गीत-संगीत की धूम
गिरिडीह | कला संगम की ओर से रविवार को वकालतखाना में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया उपस्थित थे। हारमोनियम व तबले की थाप के बीच होली के गीतों ने यहां शमां बांध दिया। सचिव सतीश कुंदन ने अबकी फगुनवा में न छोड़ब गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी एक साथ झूम रहे थे गा रहे थे।