छात्र मोर्चा ने नगर भवन में मनाया होली मिलन
डुमरी | होली मिलन समारोह में नगर भवन में डुमरी विधायक सह मंत्री जगरनाथ महतो उपस्थित हुए। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी और होली शांति व सद्भाव पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। मंत्री महतो ने कहा कि होली आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक पर्व है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष राकेश महतो, जिप सदस्य भोला सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथलेश महतो, कैलाश चौधरी, राजकुमार पांडेय, डेगनारायण महतो, राजू महतो आदि उपस्थित थे।