कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला, रांची रिम्स हुआ रेफर
गिरिडीह | गिरिडीह में शुक्रवार को कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा। उसे देखने के बाद सदर अस्पताल के जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सत्यवती हेम्ब्रम ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। मरीज का नाम 24 वर्षीय युवक है। जो भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के खरियोडीह चतरो का रहने वाला है। उसे 108 नंबर की ऐंबुलेंस के माध्यम से रांची रिम्स भेजा गया। उसके साथ आए परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दिल्ली में किसी डॉक्टर से इलाज कराया तो उसे कोरोना वायरस होने की बात बतायी गई। उसके बाद चार दिन पूर्व वह दिल्ली से अपने घर वापस आ गया। शुक्रवार को वह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा जहां से उसे बेहतर जांच व इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने बताया कि देवरी प्रखंड के खरयोडीह का एक संदिग्ध मरीज सदर अस्पताल पहुंचा था। वह अपने आपको काेराेना वायरस का मरीज बता रहा था। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हाे पाएगी। बताया कि काेराेना वायरस का ब्लड सैंपल पुणे नहीं भेजकर जमशेदपुर स्थित वीआरडीएल लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।