तांती, तंतवा बुनकर उत्थान संघ की बैठक
गिरिडीह चंदोरी रोड़ स्थित आनंद जांच घर में रविवार को मरीक, तांती, ततवां, बुनकर उत्थान संघ की ओर से बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रसाद ने की।बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में डा दीपक कुमार और माकेश्वर तांती मौजूद थे। बैठक का शुरूआत एक दुसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डा दीपक कुमार ने कहा कि संघ के माध्यम से समाज के लोगों को संगठित होने की बात कही और संगठन के विस्तार पर चर्चा किया। बैठक में बहादुर तांती, गोपाल तांती, चेतलाल तांती, माकेश्वर तांती, बंशी तांती, रोजेश तांती, भोला तांती, दीपक तांती, बिजय मरीक, निरज तांती आदि लोग मौजूद थे।