- Hindi News
- National
- Giridih News Telik Sahu Samaj Celebrated The Death Anniversary Of Tileshwar Sahu
तैलिक साहू समाज ने तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि मनायी
झारखंड प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश तैलिक साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय तिलेश्वर साहू की पुण्य तिथि समारेह का आयोजन रविवार को साहू समाज भवन हुट्टी बाजार गिरिडीह में आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू ने भाग लिया। कहा कि स्वर्गीय तिलेश्वर साहू का समाज में काफी योगदान रहा है। जिला अध्यक्ष बलगोविंद साहू ने कहा कि स्व तिलेश्वर साहू प्रदेश में तैलिक समाज के लोगों को एकत्रित कर संगठित करने का काम किया है। उसे समाज की ओर से उन्हें महानायक की उपाधि दी गई। मौके पर उपाध्यक्ष हर गौरी साहू, देवेन्द्र गुप्ता, धर्म प्रकाश, संयुक्त सचिव प्रोफेसर मुकेश प्रसाद, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, दीपक कुमार, सुमीत रंजन, उज्ज्वल, निरंजन साहू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
पुण्यतिथि मनाते तैलिक साहू समाज के लोग।