चोरी का आरोपी निकला मानसिक रूप से विक्षिप्त
गिरिडीह | गुरूवार की शाम आठ बजे के आसपास शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी विभूति प्रसाद के घर में घूसने के दौरान पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। बता दें कि मोहल्ला के लोगों ने उसे घर में घुसने के बाद पकड़ लिया था। लोगों उसे चोर समझ कर पीटाई करने बाद नगर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस द्वारा जब युवक के बारे में छानबीन की गई तो वह मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। युवक का नाम ब्रहम्देव कुमार है जो पचंबा थाना क्षेत्र के कोयरीटोला का रहने वाला है। वह गिरिडीह कॉलेज में बीए प्रथम समेस्टर का छात्र था।