एकलव्य विद्यालय की चहारदीवारी गिरी
पीरटांड़| पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज पंचायत भवन के पास बन रहा एकलव्य विद्यालय भवन की दीवार पहली बारिश भी झेल नहीं पायी और रेत की दीवार की तरह भरभरा के गिर गया। गनीमत हुआ कि जिस समय दीवार गिरा वहां कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि निजी अभियंता इस मामले को कोई बड़ी बात नहीं मान रहे हैं। बहरहाल इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।