शिक्षकों की मांग को लेकर मुखिया देंगे धरना
बेंगाबाद | छोटकी खरगडीहा मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटकीखरगडीहा में शिक्षकों की कमी से विषयवार पठन-पाठन नहीं हो रहा है। जिसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरिडीह से शिक्षक की मांग की गई थी। लिहाजा उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटकी खरगडीहा में शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।