पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News The Common People Of The Country Will Face Difficulty Due To Merger Of Banks Ashek

बैंकों के विलय से देश के आम लोगों को होगी कठिनाई : अशाेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय संगठन ऑफ सैंट्रल गर्वमेंट एवं स्टेट गर्वमेंट इंपलाईज एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित महासंघ भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने किया। बैठक में श्री सिंह ने कहा कि अागामी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजन की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शायद ही गांव एवं शहर के कोई ऐसा परिवार होगा जो बैंक से जुडा हुआ नहीं हो। बैंकों में ग्राहकों की लंबी कतार से बैंक कर्मचारी परेशान रह रहे हैं। बैंकों में मैन पॉवर की भारी कमी हो गई है ,ऐसे समय में बैंक का विलय करण एवं निजीकरण की समस्या सिर्फ बैक कर्मियोंं की नहीं है। यह देश के आम अावाम से जुड़ी समस्या है। राज्य उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा बैंकों के राष्ट्रीय करण होने से जहां युवाओं को रोजगार मिला था। केन्द्र सरकार बैंकों को विलय करके देश के युवाओं को बेरोजगार बनाना चाहती है।

खबरें और भी हैं...