पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bangabad News The Deputy Chief Got The Chamber But The Chair The Table Is Not Having Trouble

उपप्रमुख को चैंबर तो मिला, पर कुर्सी, टेबल नहीं मिलने से हो रही है परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बगोदर प्रखंड की उपप्रमुख सरिता साव को प्रखंड-अंचल के नए भवन में रूम आवंटित कर दिया गया है लेकिन कुर्सी मुहैया नहीं करायी गयी है। सिर्फ रूम मिलने से उपप्रमुख हतप्रभ हैं। उन्हें चैंबर में बैठकर कार्य निपटारे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत उन्होंने बीडीओ रवींद्र कुमार से बात की।

इसपर बीडीओ ने उन्हें बताया कि कुर्सी व टेबल खरीदने के लिए उनके पास फंड नहीं है। लिहाजा वह प्रमुख चैंबर में कुर्सी की व्यवस्था नहीं करा सकते हैं। इसपर उपप्रमुख ने कहा कि चैंबर आवंटित किया जा सकता है तब आखिर कुर्सियां क्यों नहीं आवंटित हो सकती। उपप्रमुख ने कहा कि महज गोशाला टाइप का रूम आवंटित कर बीडीओ ने कार्य का इतिश्री समझ लिया। उपप्रमुख ने ब्लॉक मुख्यालय में आवंटित चैंबर दिखाया वहां तकरीबन कई मिनटों तक खड़ी रही और कहा कि यह सरासर अन्याय है। बताया कि ढाई महीने पूर्व उन्हें बतौर चैंबर आवंटित किया गया है। बताते चलें कि उपप्रमुख महिला हैं बावजूद सुविधा मुहैया कराने में अनदेखी की जा रही है।

जॉब कार्डधारियों को मजदूरी नहीं मिलने से परेशानी

महेशमुंडा | होली में भी बेंगाबाद प्रखंड के जॉब कार्डधारियों को मजदूरी नहीं मिली। बीते 24 दिसंबर, 2019 से लगातार जॉब कार्डधारियों को मजदूरी नहीं मिली है। प्रखंड के तमाम इलाकों में मनरेगा कार्य योजना प्रभावित है। मनरेगा एक्ट के तहत जॉब कार्डधारियों को बैंक खाता में राशि नहीं भेजी जा रही है। जिससे परेशानी हो रही है। कॉर्डधारियांे ने कहा कि प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

उपप्रमुख कार्यालय की अव्यवस्था दिखाते हुए।
खबरें और भी हैं...