- Hindi News
- National
- Khorimahua News The Deputy Commissioner Asked For Clarification About The School Being Found Closed
स्कूल बंद पाए जाने को लेकर उपायुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण
उपायुक्त गिरिडीह द्वारा धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के विद्यालयों का अंकेक्षण के दौरान विद्यालय बन्द पाए जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसको लेकर प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दयालपुर तथा उप्रा विद्यालय घसकारो के प्रधानाचार्य से 14 मार्च 2020 तक स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि 7 फरवरी 2020 को विभागीय समीक्षा तथा ज्ञानसेतु की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त गिरिडीह के द्वारा सीआरपी बालेश्वर प्रसाद वर्मा के दिए गए रिपोर्ट के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसमें कहा गया कि 01 मार्च को धनवार प्रखण्ड के विद्यालयों के अंकेक्षण कार्य के दौरान धनवार प्रखण्ड के दो विद्यालय बन्द पाए गए थे। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि किस परिस्थिति में स्कूल बंद रखा गया। साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण 14 फरवरी तक बीपीओ, बीआरसी कार्यालय धनवार को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का मानदेय का कटौती कर ली जाएगी।