- Hindi News
- National
- Giridih News The Entire Block Including Dhanwar Bazaar Peaceful Money Holi
धनवार बाजार सहित पूरे प्रखंड शांतिपूर्ण मनी होली
राजधनवार | धनवार बाजार सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में होली शांति पूर्वक मनायी गयी। वहीं धनवार थाना परिसर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। लाल बाजार में दोनों समुदाय तथा जनप्रतिनिधि व स्थानीय प्रशासन ने मिल कर होली के अवसर पर एक-दूसरे से गले मिल कर तथा रंग, गुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी। इस बाबत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पंचायत भवन के परिसर में होली मिलन को लेकर कार्यक्रम आयोजित की। इस कार्यक्रम में धनवार प्रखंड क्षेत्र में पहली बार होली पर्व में आपसी भेदभाव को मिटाते हुए आपसी भाईचारा का संदेश दिया गया। यह संदेश लोगों के बीच भाईचारे के साथ हम सब एक हिन्दुतानी हैं का संदेश दिया।