पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपहरणकर्ताओं से चंगुल से नाबालिग को छुड़ाने की गुहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मणटुण्डा गांव की एक महिला ने नाबालिग पुत्री को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की गुहार पुलिस से लगाई है। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों पर नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए निमियाघाट थाना में लिखित शिकायत की है। इस संबंध में पीड़ित दंपती ने कहा है कि उसकी पुत्री रविवार को नदी स्नान के लिए गयी थी। जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की। इसी दौरान पता चला कि गांव के ही चुरामण साव उसका पुत्र परमेश्वर साव और यमुना साव ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। इसकी जानकारी तब हुई जब चुरामण साव ने फोन पर उसे धमकी देते हुए कहा कि उसकी पुत्री को उठा कर लाये हैं। हल्ला करोगी या थाना पुलिस करोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। महिला ने शिकायत में लिखा है कि इसके पूर्व भी यमुना साव द्वारा एक लड़की के साथ इसी प्रकार की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर निमियाघाट प्रभारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।

खबरें और भी हैं...