डकैती कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
तिसरी | गिरिडीह जिला अंतर्गत तिसरी प्रखंड के लोकाई-नयनपुर थाना सबइंस्पेक्टर एसके सिंह और बिहार के नवादा जिला अंतर्गत कौआकौल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त छापेमारी कर डकैती कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर कांड संख्या 01/020 लूट कांड के आरोपी पवन कुमार को छिनतई की गई मोबाइल के साथ शुक्रवार को बिहार के गांव डरबन, थाना कौआकोल, जिला नवादा स्थित आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर शनिवार को गिरिडीह जेल भेजा गया है। बताया कि झारखण्ड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में बीच रोड पर दिन दहाड़े लोकाई-नयनपुर थाना क्षेत्र के थानसिंहडीह मुख्य मार्ग पर नोनफोरवा पुल के पास बीते 27 जनवरी को डकैती हुई थी।