पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News The Woman Jumped Into The Well And Died The Family Ran Away From The Hospital Without Conducting A Post Mortem

महिला ने कुंए में कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम कराए बगैर अस्पताल से शव ले भागे परिजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर में शुक्रवार की देर शाम को एक विवाहिता ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम खुशबु देवी पिता अर्जुन राय है। देर रात को कुंआं से निकालकर उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रात के लगभग एक बजे के आसपास परिजन उसके शव को अस्पताल परिसर से ऑटो में लादकर ले भागे। इसकी सूचना न तो पुलिस को दी गई और नहीं अस्पताल प्रबंधन को। सदर अस्पताल के गार्ड ने रोका तो उसे धमकाते हुए शव लेकर भाग गए। इसे लेकर सदर अस्पताल में भी ब्रॉड डेथ रजिस्टर में भी कुछ अंकित नहीं किया गया है। शनिवार की अहले सुबह जल्दबाजी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

बताया जाता है कि खुशबू देवी की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बिहार के नालंदा के बरबीघा धनियार निवासी सुधांशु महराज से हुई थी। शादी के बाद से ही वह प्राय: अपने मायके गिरिडीह स्थित गादीश्रीरामपुर में ही रहती थी। होली पर्व में उसका पति सुधांशु भी ससुराल आया हुआ था। वह बेंगलुरू में मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की शाम को पति-प|ी के बीच कुछ बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद खुशबू मायके के घर स्थित कुंए में छलांग लगा दी। बाद में शव निकाल एंबुलेंस के माध्यम से देर रात को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई के डर से अस्पताल को बिना बताए शव ले भागे। मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी र|ेश मोहन ठाकुर ने बताया कि इसकी कोई सूचना थाना को नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...