पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Three Accused Arrested For Cheating As Bank Managers Arrested

बैंक मैनेजर बन ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगाबाद | साइबर अपराध की आशंका पर तीन साइबर अपराधी को बेंगाबाद पुलिस ने शुक्रवार को साइबर थाना को सुपूर्द कर दिया। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी बहादुर मंडल, मुन्ना दास सहित एक अन्य को बीती रात छापामारी के दौरान साइबर अपराधियों के घरों से ही दबोचा गया है। ये फर्जी बैंक मैनेजर बनकर ठगी करते थे । इन लोगों पर पहले से साइबर थाना में मामला दर्ज था। वहीं इन साइबर अपराधियों के पास से मोबाइल, एटीएम सहित कई दस्तावेज भी जब्त किया गया है। साइबर अपराधियों की खोजबीन पुलिस को काफी दिनों से थी। पुलिस की गिरफ्त से साइबर अपराधी बाहर था।
खबरें और भी हैं...