- Hindi News
- National
- Khorimahua News Tracked And Beaten Four Young Men Looking For Mobile As Thieves
ट्रैक कर मोबाइल ढूंढ रहे चार युवकों को चोर समझ पीटा
पुलिस को सूचना दिए बगैर गायब हुए मोबाइल की खोज कर रहे चार युवकों को शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। यह मामला धनवार प्रखंड के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत टोकोटांड़ की है। भुक्तभोगी रामकृष्ण यादव, मोहन यादव, लालजीत यादव व अजीत कुमार देवरी थाना अंतर्गत कोदम्बरी के रहने वाले हैं। भुक्तभोगियों ने बताया कि उसके साथी का चार दिन पूर्व एंड्राइड मोबाइल चोरी हो गई थी। शुक्रवार को चारों साथी मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोबाइल खोजने बोलेरो से रात करीब आठ बजे टोकोटांड़ गए थे। बताया कि चारों साथी मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर मोबाइल का पता लगा रहे थे और लोकेशन के बताए रास्ते इधर-उधर सड़कों पर घूम रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने चोर समझ चारों को घेर कर पिटाई शुरू कर दी। संयोग से उसी रास्ते मुखिया प्रतिनिधि नरेश विश्वकर्मा घर जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर चारों युवकों को थाना ले आया। थाना प्रभारी आरके पांडेय ने कहा भुक्तभोगी गलत अफवाह के शिकार हुए हैं।