पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Traffic Police Takes Action Against Those Who Park Vehicles In No Parking

नो पार्किंग में वाहन लगाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यातायात थाना पुलिस ने गुरूवार से शाम सात बजे के आसपास नो पार्किंग में लगाने वाले वाहन मालिकाें के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताते चलें की शाम को सात बजे के आसपास कालीवाड़ी चौक के पास ऑल्टो कार संख्या जेएच 09 एजी के मालिक संजीव कुमार सिंह के द्वारा वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया और वे मार्केटिंग करने चले गये। वाहन के सड़क पर खड़ा करने की वजह से सड़क पर शाम को जाम की स्थिति बन गयी। जाम सूचना पर ट्रेफिक इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह पहुंचे। उन्हें उक्त कार के मालिक को लगभग आधा घंटा तक खोज ते रहे तबतक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। उन्हेंने उक्त कार को पहले जब्त कर लिया।

कार के मालिक संजीव सिंह के पहुंचने के बाद नो पार्किंग स्थल पर वाहन लगाने के जुर्म में 500 रूपया जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रतन सिंह ने बताया कि नो पार्किंग में लगाने वालों के खिलाफ पुलिस शहर में सख्ती ने निपटेगी। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सदेव तत्पर है।

जब्त वाहन।
खबरें और भी हैं...