पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रांसफार्मर होली बाद बदले जाएंगे : बख्शी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली बाद बगोदर प्रखंड वासियों को नियमित बिजली की आपूर्ति हो पाएगी। यह बातें बिजली विभाग के डुमरी अनुमंडल के एसडीओ स्वरूप बख्शी ने कही। उन्होंने कहा बगोदर प्रखंड को दो फीडरों के जरिये बिजली की आपूर्ति होती है। बगोदर विद्युत सबस्टेशन में 5 एमवीए के दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर की व्यवस्था है। मगर 5 एमवीए का एक ट्रांसफॉर्मर कुछ दिनों से जला पड़ा हुआ है। लिहाजा बगोदर प्रखंड वासियों को नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि होली बाद ट्रांसफार्मर प्राथमिकता के आधार पर बदला जाएगा और बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल 5 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर के जरिये पूरे बगोदर प्रखंड को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति डीवीसी करता है तो बगोदर के दोनों फीडरों को 12-12 घंटे विद्युतापूर्ति की जाएगी। रंगों के त्योहार होली और छुट्टी की वजह से ट्रांसफार्मर जलने के तुरंत बाद बदला नहीं जा सका।

खबरें और भी हैं...