पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान में छापेमारी कर दो किलो गांजा व शराब जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के मद्देनजर बेंगाबाद प्रशासन रविवार देर शाम बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य सड़क स्थित बनहथी के समीप किराना दुकान में छापामारी कर गांजा सहित अवैध अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में जब्त किया। मौके पर एक महिला को भी हिरासत में लेते हुए बेंगाबाद थाना ले आया। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना सोनबाद पंचायत की बनहथी गांव की है। बताया जाता है कि थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने बनहथी निवासी वीरेंद्र राणा के किराना दुकान में छापेमारी कर दो किलो गांजा सहित अवैध अंग्रेजी शराब, बीयर, मेग्डावेल, आरएस सहित 30 लीटर शराब जब्त किया। बेच रही एक महिला को भी हिरासत में लेते हुए बेंगाबाद थाना ले आई।

जब्त गांजा।
खबरें और भी हैं...