- Hindi News
- National
- Bangabad News Uncontrolled Pickup Van Rammed Into House Family Narrowly Escaped
अनियंत्रित पिकअप वैन मकान को तोड़ घुसा, बाल-बाल बचा परिवार
बीती रात को अनियंत्रित पिकअप वैन घर में घुसी जिससे घर में सो रहे पूरे परिवार बाल-बाल बचे। वहीं घर को ध्वस्त कर हजारों की क्षति कर दी। घटना बेंगाबाद-छोटकीखरगडीहा मुख्य सड़क स्थित विशनीशरण गांव की है। बताया जाता है कि बीती रात को पिकअप वैन सवारी छोटकी-खरगडीहा की ओर से बेंगाबाद आ रही थी। विशनीशरण के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मिट्टी घर को तोड़ते हुए घुसा। जिससे घर में सो रहे परिवार बाल-बाल बच गए। वहीं घर को ध्वस्त कर दिया। पिकअप वैन के चालक और उपचालक भागने लगे। जबकि ग्रामीणों ने खदेड़ कर चालक, उपचालक को पकड़ कर बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया।
क्षतिग्रस्त मकान व पिकअप वैन।