पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनरेगा की सामग्री मद की राशि के भुगतान में मनमानी पर हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनरेगा सामग्री मद की राशि का भुगतान में मनमानी के आरोप में देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जम कर हंगामा हुआ। शुक्रवार को मनरेगा के सामग्री मद की राशि आवंटित की गयी। जिसमें योजनाओं में राशि भुगतान करवाने को लेकर लेकर देवरी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में डटे थे। योजनाओं के लिए राशि क्रेडिट करवाने को लेकर संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर मुखिया व पंचायत सचिव के डोंगल से योजनाओं में मेटिरियल मद की राशि क्रेडिट करने में जुट गए। मनरेगा सामग्री के लिए आवंटित राशि खत्म हो जाने के बाद जिन पंचायत के योजनाओं के लिए राशि क्रेडिट नहीं की गयी। वहां के पंचायत प्रतिनिधि व लाभुक द्वारा विरोध करना शुरू कर दिया गया। इस दौरान देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगभग आधा घंटा तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान परसाटांड़ पंचायत समिति सदस्य रउफ अंसारी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य दरवाजे पर बैठ कर राशि क्रेडिट करवाने में मनमानी करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने की मांग करने लगे। वहीं घोंसे मुखिया प्रतिनिधि संगम यादव ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मुखिया ने पैसा दिया उस पंचायत की राशि क्रेडिट की गई है। विरोध जता रहे चतरो मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम हाजरा, पंचायत समिति सदस्य उदय सिंह, दीपक कुमार, विकास सिंह, महबुल अंसारी, मुख्तार अंसारी, बसारत अंसारी, जाकिर अंसारी आदि ने कंप्यूटर ऑपरेटर शंभु गिरि व मजीद अंसारी को हटाने की मांग कर रहे थे।

इस बाबत देवरी अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मनरेगा योजनाओं में मेटिरियल मद में एक करोड़ छत्तीस लाख रुपये भुगतान किया जाना था। जिसमें एक लाख तीन करोड़ का भुगतान किया गया। कुछ पंचायत में भुकतान लंबित रह गया है। जिस वजह से विरोध जताया गया। जिन पंचायत में राशि लंबित है वहां 18 मार्च को भुगतान करवा दिया जाएगा।

हंगामें बाद कार्यालय के बाहर जुटी लोगों की भीड़।

कार्यालय का ग्रिल बंद करते लोग।
खबरें और भी हैं...