मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत गांवाें में टीकाकरण
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज केवट टोला में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत आरआई एवं एमआई का आयोजन किया गया। विटामिन ए की दवा बच्चों को पिलाई गई। मिशन इंद्रधनुष के तहत ड्यूलिस्ट में जो बच्चे थे उन्हें टीकाकरण किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गयी। लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। नावाडीह एवं भद्रो में भी टीकाकरण का आयोजन किया गया। मौके पर सहिया रेणु देवी, देवंती कुमारी, एएनएम शांति कुमारी, प्रभा कुमारी, पोषण सखी रीता देवी, सेविका भगवती बाला, सहायिका भगवती देवी आदि थीं।
टीकाकरण अभियान में शामिल लोग।