पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Vhp And Bajrang Dal To Celebrate Ram39s Birth Anniversary From 15 To 30

विहिप और बजरंग दल 15 से 30 तक मनाएगा राम जन्मोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिरिडीह | शहर के महादेव तलाब रोड़ स्थित दुर्गा मंडप परिसर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नगर और मुफ्फसिल इलाके में अखाड़ा समितियों के साथ संयुक्त रूप से बुधवार को बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग विभाग के पदाधिकारी धर्म प्रसाद, प्रमुख अनुप यादव व समरसता प्रमुख अश्विनी भदानी मौजूद थे। बैठक में सबो की सहमति से तय की गई कि राम नवमी को लेकर शहर व मुफ्फसिल इलाके के वार्ड से लेकर पंचायत स्तर पर रामनवमी से पूर्व समिति का पुनर्गठन करना व आगामी 15 मार्च से 30 मार्च तक जिला के सभी प्रखंडों में धुम-धाम से राम जन्मोत्सव मनाना तय किया गया। इस बीच शहर व मुफ्फसिल इलाके के अखाड़ा समितियों का संयुक्त बैठक करना और हनुमान जयंति को भव्य रूप से मनाना तय किया गया। बैठक में गौरक्षा प्रमुख रविशंकर पांडेय, जिलामंत्री राकेश आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...