पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bangabad News Villagers Sitting On Strike To Demand Teacher Of Physics And Mathematics

भौतिकी और गणित के शिक्षक की मांग को लेकर धरना पर बैठे ग्रामीण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगाबाद प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटकीखरगडीहा में शनिवार को भौतिकी, गणित विषय की शिक्षक की मांग को लेकर धरना पर बैठे मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा की अगुवाई में शामिल उपमुखिया जहूर मियां, वार्ड सदस्य किशोरी साव, अकबर अंसारी, दुलारचंद पंडित, यमुना पंडित, मनोज कुमार साहू, शकुंतला देवी, नरेश देवी, ताहिरण बीबी, तेजनी देवी, सोनू कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार पंडित, नरेश कुमार, नारायण पंडित, तेजो पूजहर, नारायण दास, राजू मिस्त्री, मेहंदी अंसारी, संतोष कुमार, संजय ठाकुर, मुख्तार अंसारी, शमशेर, दिलीप तुरी सहित कई लोग थे। हालांकि धरना कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णानंद सिंह डीईओ के प्रतिनिधित्व में आये और उनके द्वारा आश्वस्त कराया गया कि आगामी 21 मार्च, 2020 के पहले विद्यालय में भौतिकी व गणित के शिक्षक की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसी आश्वासन के साथ जनप्रतिनिधियों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। हालांकि इस मौके पर मुखिया वर्मा ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था नहीं होती है तो ऐसी परिस्थिति में 24 मार्च, 2020 को प्रखंड संसाधन केंद्र बेंगाबाद में धरना कार्यक्रम किया जाएगा।

स्कूल परिसर में हंगामा करते अभिभावक।
खबरें और भी हैं...