देवाटांड़ की महिला ने खा लिया कीटनाशक
परिजनों से तंग आ कर घर में रखे कीटनाशक दवा 5 बच्चे की मां 30 वर्षीय सकीना बीवी ने खा ली। दवा खाते ही कुछ ही समय में उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी भनक परिजनों को मिलते ही आनन-फानन में बेंगाबाद के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में बेंगाबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। बताया जाता है कि मामला देवाटांड़ गांव की है। कीटनाशक दवा क्यों खाई इसका खुलासा खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। हालांकि डॉक्टरों ने इस मामले में पीड़ित महिला को खतरे से बाहर बताया है।