जहर खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी
डुमरी | डुमरी थाना क्षेत्र के चुटरूमबेड़ा में मंगलवार को जहर खा लेने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चुटरूमबेड़ा निवासी रावण मुर्मू की प|ी छोटकी देवी घर पर चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। जहर खाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है।