महिलाएं अब पुरुषों से कम नहीं, हर क्षेत्र में लहरा रही हैं परचम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरके महिला कॉलेज गिरिडीह आदर्श योग कक्षा के लोगों ने योग के उपरांत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दूसरे को होली की बधाई दी। सभी ने योग कर के निरोग रहने का संकल्प लिया, साथ ही दूसरों को भी योग से जोड़ने का संकल्प लिया। पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने कहा कि यहां योग करते हुए लगभग तीन वर्ष पूर्ण होने को है, यहां के बहनों के सहयोग से कई सामाजिक, उत्कृष्ट कार्य किये गए है और आगे भी करते रहेंगे। नारी शक्ति कभी कमजोर नहीं होती है। ऐसी अनेक महिलाएं हमारे देश की है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में आदर्श प्रस्तुत की है। योग साधक, आशा सिन्हा, सुपर्णा मुखर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन की। मौके पर सुनीता देवी, मधु सिंह, माला बनर्जी, बैजंती देवी, जया सिन्हा, सीमा लाल, दमयंती मौजूद थीं।
तिसरी में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
तिसरी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को स्वयंसेवी संस्था बिरसा एमएमसी के बैनर तले तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय अग्रवाला उच्च विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख नीलम देवी, मुखिया प्रतिनिधि इब्राहिम अंसारी, समाजसेविका नीलमणि गुप्ता उपस्थित थी। प्रमुख ने महिलाओं के हक के संबंध में विस्तार पूर्वक बता कर महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इस मौके पर संस्था कर्मी रोहित कुमार समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
महिला दिवस पर दी गई कानून की जानकारी
द्वारपहरी | सदर प्रखंड के पहाडपुर पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि संविधान में महिलाओं को समान अधिकार दिया गया है। महिलाओं को डायन प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम आदि की जानकारी दी गयी।
सीआरपीएफ कैंप में नि:शुल्क जांच शिविर
गिरिडीह | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ के 7वीं बटालियन के कैंप में रविवार को नि:शुल्क महिला चिकित्सा जांच का आयोजन किया गया। जिसमें बटालियन में तैनात जवानों के परिवार , जिला पुलिस की महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित हुई। कार्यक्रम के दौरान गोबर्धनलाल नर्सिंग होम के डॉ आरती लाल ने महिलाओं की जांच की। मौके पर कमांडेंट अनिल भारद्वाज ने देश की महिलाओं की गाथाओं का बखान किया।
जलसहिया ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठायी
गिरिडीह | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ द्वारा रविवार को किरण पब्लिक स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो व संचालन महामंत्री गायत्री देवी ने किया। जबकि उद्घाटन जल सहिया के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया।
भास्कर न्यूज | गिरिडीह
महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उक्त बातें नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के सौजन्य से गिरिडीह मानव सेवा संस्था फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष पूजा सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं। जिसकी जानकारी महिलाओं को होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार मिलने से सामाजिक रूप से महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिक्षा के साथ-साथ हमें अपने संस्कार को भी नहीं भूलना चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को बढ़-चढ़ कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। सचिव जगजीत सिंह बग्गा ने कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो पूरा समाज शिक्षित होगा। संस्था महिलाओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। कहा कि घर के चूल्हा-चौकी से निकल कर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी एक पहचान बनायी है। इस दौरान सदस्य निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि महिला का स्थान भारतीय संस्कृति में पूजनीय है। कहा कि महिलाओं में शिक्षा रूपी बीज बोने से सिर्फ एक महिला ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार शिक्षित होता है। इसलिए महिलाओं के लिए शिक्षा अनिवार्य है। सदस्य पवन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर लता वर्मा, सरिता देवी, सुचकला सिंह, प्रतिनय सिंह, कनक देवी, रविना कुमारी, सोनी कुमारी, टिप्पनी देवी, मंजू देवी, पूर्णिमा देवी, मुन्नी देवी, अनिता कुमारी, देविका देवी, मंजु सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे।
घोड़थम्भा में महिला दिवस पर मौजूद महिलाएं।
योग शिक्षकों ने महिला कॉलेज में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित योग शिक्षक।
सीआरपीएफ कैंप में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
समारोह में उपस्थित महिलाएं व अन्य।