- Hindi News
- National
- Giridih News Women Reached Dc Office With Complaint Of Arbitration Of Ration Dealer
राशन डीलर की मनमानी की शिकायत लेकर डीसी ऑफिस पहुंची महिलाएं
सदर प्रखंड के वार्ड नंबर 33 कमलजोर की महिलाओं ने राशन डीलर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गुरुवार को कई स्थानीय महिलाएं डीसी ऑफिस पहुंची और डीलर पर मनमानी का अारोप लगाया। उनका कहना था कि उन्हें राशन किसी भी माह सही ढंग से राशन नहीं दिया जाता है। जिससे कार्डधारियों की स्थिति भूखों मरने की हाे गई है। बहुत से कार्डधारियों को दिसंबर माह से राशन नहीं मिला है और कुछ कार्डधारियों को फरवरी माह से राशन नहीं मिला है। कई बार डीलर उन्हें यह कहकर वापस कर देता है कि सीधा वापस हो जाओ। इसलिए उनकी मांग है कि डीलर को हटाया जाए और कार्डधारियों के बीच राशन वितरित कराई जाए। मांग करने वालों में शकीना खातून, मो सिराज, मो शकील अख्तर, फातमा खातून, मो तनवीर, मो इबरार आलम, साजो बानो, नफीसा खातून, फरीदा खातून, हसीना बानो, इशरत जहां, गुड़िया बानो, आरजू, अंजुम, सोनिया, मो मुस्ताख अंसारी, मो शहीद आदि थे।
शिकायत लेकर डीसी कार्यालय पहुंची महिलाएं व पुरुष।