गावां सीएचसी में कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में झाडू लेकर परिसर के चारों ओर साफ-सफाई की। इसके उपरांत स्वास्थ्य कमियों ने फूल बगीचा आदि की भी साफ-सफाई की। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि होली के उपलक्ष्य में फैली गंदगियों के मद्देनजर रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। मौके पर बीपीएम प्रमोद कुमार, यूनिसेफ कार्यकर्ता गजाधर प्रसाद सिंह, एएनम नीतू सिन्हा, बीटीटी राजदा खातून, बीडीएम गंगा कुमार राणा समेत कई लोग शामिल थे।
स्वच्छता अभियान में शामिल स्वास्थ्य कर्मी।