180 बोतल शराब के साथ युवक निमियाघाट से धराया
निमियाघाट पुलिस ने बीती रात इसरी स्टेशन रोड से तस्करी के लिए बिहार जा रहे 180 बोतल देशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक द्वारा तस्करी के लिए ट्रेन से शराब बिहार ले जाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस जब स्टेशन रोड पहुंची तो देखा कि एक युवक दो बंद बोरा के साथ स्टेशन की ओर जा रहा है जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें चैम्पियन कंट्री स्प्रिट लिखे 180 बोतल शराब मिला। युवक अपना नाम बिक्रम कुमार बताया। वह हजारीबाग के कटकमसांडी का रहने वाला है। पुलिस को उस युवक ने बताया कि वह उक्त शराब इसरी बाजार से खरीद कर बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने कांड संख्या 33/20 के तहत भादवि की धारा 272, 273 और 47 के अंतर्गत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
जब्त शराब व गिरफ्तार आरोपी।