100 किलो महुवा, 20 लीटर चुलाई किया नष्ट
कुडू | होली पर्व को लेकर थाना प्रभारी हरिऔध करमाली के नेतृत्व में अवैध शराब की खरीद बिक्री को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान महुवा दारू,जावा और अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया होली पर्व को लेकर कुडू थाना क्षेत्र के जामडी, ओपा, चांपी, कुडू, जीमा सहित एक दर्जन स्थानों पर अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग सौ किलो जावा महुवा, बीस लीटर चुलाई शराब बरामद कर नष्ट कर दिया गया। छापामारी के दौरान जामडी गांव के एक दुकान में रखे दस पीस केन बियर, 9 पीस बियर और पंद्रह पीस अंग्रेजी निब बरामद किया गया है। इसके अलावा दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।