- Hindi News
- National
- Lohardaga News 12 Children Received Disability Certificate 10 Rinpas Sent
12 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण प़त्र मिला, 10 रिनपास भेजे गए
भंडरा|भंडरा बीआरसी में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए संयुक्त कैम्प का आयोजन हुआ। जिसमें चिकित्सक डॉ शंभू नाथ चौधरी, डॉ एसपी शर्मा और डॉ सुदामा राम ने विभिन्न स्कूलों से आये दिव्यांग बच्चों की जांच कर उन्हें सर्टिफिकेट दिया। 12 बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया और 10 दिव्यांग बच्चों को रिनपास रेफर किया गया। जबकि शेष को 10 दिनों के बाद जांच के लिए सदर अस्पताल बुलाया गया है।