- Hindi News
- National
- Lohardaga News 13 Member Committee Of Central Mahavir Mandal Constituted
केंद्रीय महावीर मंडल की 13 सदस्यीय कमेटी गठित
लोहरदगा| गुदरी बाजार स्थित महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में शनिवार को केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक हुई। जिसमें आगामी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तत्कालीन अध्यक्ष दीपक साहू ने पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की। जिस क्रम में 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बताया गया कि उक्त कमेटी सभी अखाड़ों के अधिकारियों व सदस्यों से मिलेगी। जिसके बाद आगामी 17 मार्च को होने वाली बैठक में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य अधिकारियों का भी चयन होगा। अभी बैठक में पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए तय 13 सदस्यीय कमेटी को जिम्मेवारी सौंप दी गई है। आगे मंडल के कामकाज को लेकर वरीय पदाधिकारियों को भी जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश सिंह, सीताराम शर्मा, कृष्णा सिंह, संजय नायक, मिथुन आदि थे।