पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्नातक सेमेस्टर 5 की परीक्षा में 17 रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहरदगा| बलदेव साहू महाविद्यालय में शनिवार को बीए, बीएससी, बीकॉम सेमेस्टर 5 की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई। महाविद्यालय में दो पालियों में परीक्षा ली गई। जिसमें कुल 1169 विद्यार्थियों में से 1152 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 17 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, नागपुरी, कुड़ुख व उर्दू के 675 विद्यार्थियों में से 663 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भौतिकी, राजनीतिक व ईसीसी के 494 विद्यार्थियों में से 489 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 5 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। मौके पर मजिस्ट्रेट मनोज पियूष एक्का व प्रभारी प्राचार्य गोश्नर कुजूर ने परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर परीक्षा लिखने की बात कही। लगातार हो रही बारिश ने छात्र छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में दिक्कत की।
खबरें और भी हैं...