एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए 231 बच्चाें ने दी परीक्षा
एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को प्रखंड के प्लस टू उवि में परीक्षा हुई। बताया गया कि कल्याण विभाग की ओर से हर प्रखंड में एक-एक एकलव्य विद्यालय की व्यवस्था की गई है। कुरडेग और केरसई प्रखंड के छात्रों की प्रवेश परीक्षा हुई। कुरडेग व केरसई में 231 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में हुई। बीडीओ मृत्युंजय कुमार, बीईईओ उमाशंकर यादव ने परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण किया।