पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News 28 Children Of Navodaya Run Away From Hostel Say Teacher Harassed

नवोदय के 28 बच्चे छात्रावास छोड़ भागे, कहा-शिक्षक करते हैं प्रताड़ित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाघरा थाना क्षेत्र के मसरिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया डैम गुमला के छात्रों को शिक्षकों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षकों की प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार की रात वर्ग 10 के 28 छात्र छात्रावास से भागने को विवश हो गए। भागे हुए छात्रों ने घाघरा के जुगनू मोड़ स्थित अर्ध निर्मित भवन में रात गुजारी। शिक्षकों द्वारा रात के करीब 2 बजे इसकी जानकारी घाघरा पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद थानेदार सुधीर प्रसाद साहू अपने दल बल के साथ बच्चों के पास पहुंचे और समझा-बुझाकर छात्रावास लेकर पहुंचे। इस बारे में वर्ग 10 के छात्रों ने बताया कि हमें पुरानी बातों को लेकर हमेशा टॉर्चर किया जाता है। साथ ही हमें समय-समय पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है। हमारे द्वारा कुछ कहा जाता है तो शिक्षकों द्वारा हमें सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है। बच्चों ने बताया कि गुरुवार को हमारी गणित विषय की परीक्षा थी और हमें 10 बजे तक पहुंचना था। शिक्षकों की लापरवाही के कारण हम लोग अपने पैसों से भाड़ा देकर टेंपो से 10:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचे। इसके लिए भी शिक्षकों के द्वारा हमें ही जिम्मेवार ठहराया गया।

जानकारी लेने पहुंचे बीडीओ।
खबरें और भी हैं...