42 अावेदकाें में से 35 काे मिला ड्राइविंग का लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों काेेे टेस्ट ड्राइव कराया गया। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में एसडीओ सह डीटीओ कुंवर सिंह पाहन ने अपनी मौजूदगी में टेस्ट ड्राइव लेते हुए 42 में से 35 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए सेलेक्ट किया तथा सात लोग मायूस लौटे। उन 10 आवेदकों को भी बैरंग लौटना पड़ा जो बिना हेलमेट पहने टेस्ट ड्राइव देने पहुंच गए थे। डीटीओ पाहन ने कहा कि जिस तरह से थोड़ी से चूक के कारण वाहन चालक गाड़ी चलाने के लाइसेंस से वंचित हो जाता है उसी तरह से वाहन चलाते समय भी यातायात के नियमों का पालन नहीं करने और थोड़ी से लापरवाही सड़क दुर्घटना का कारण बनती है।
डीटीओ ने उपस्थित लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन की सवारी करते हुए सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट ड्राइव देती महिला आवेदक।