- Hindi News
- National
- Gumla News 6 Beneficiaries Of Mukhyamantri Kanyadan Yojana Were Given A Check Of 30 Thousand
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 6 लाभुकों को ₹30 हजार का चेक प्रदान किया गया
रायडीह प्रखण्ड अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित 150 आवेदन जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को दिया। जनता दरबार में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 6 लाभुकों को ₹30 हजार का चेक प्रदान किया गया। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में कहा कच्चा मकान वाले को आवास योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए किसी को भी कही आने-जाने या किसी बिचौलिए की बातों में नहीं आने को कहा। उन्होंने कहा यदि आवास योजना की सूची में आपका नाम होगा तो आपको निश्चित रूप से आवास योजना का लाभ मिलेगा। डीसी बताया कि अत्यंत जरूरतमंदों को भीमराव अम्बेडकर आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने सम्पन्न/सरकारी नौकरी वाले परिवारों से राशन कार्ड सरेंडर करने की अपील की। उपायुक्त ने श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जा रही विभिन्न 15 प्रकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए ग्रामीणों से इनका भरपूर लाभ लेने को कहा।
मजदूरों का श्रम विभाग में निबंधन होना चाहिए : कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने बताया जो मजदूर पलायन कर दूसरे राज्य में काम करने जाते है उनका श्रम विभाग में निबंधन होना चाहिए। ताकि उन मजदूर के साथ किसी प्रकार की अनहोनी अथवा मृत्यु हो जाने से मृतक के आश्रित को 1.5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा है। इसके लिए उन्हें श्रम विभाग में निबंधन कराने की आवश्यकता होती है। मजदूरों को निबंधन कराने के लिए 10 रुपए का निबंधन शुल्क लगता है तथा 100 रुपए का वार्षिक शुल्क है। साथ ही उन्होंने बताया खेतीहर मजदूरों के लिए निबंधन कराने हेतु निबंधन शुल्क नहीं लगता है।
जनता दरबार में 1000 शिकायतों का निष्पादन
डीडीसी हरि कुमार केसरी ने ग्रामीणों को अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनता दरबार के माध्यम से जिले में अब तक 1000 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है इसलिए ग्रामीण निर्भीक होकर अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें। जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने बताया कि संपन्न श्रेणी के लोग यदि राशन कार्ड सरेंडर नहीं करते हैं तब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा।
ग्रामीणों ने सौंपे 150 शिकायती आवेदन
जनता दरबार में लगभग 150 शिकायत/समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें ग्रामीणों ने पुल निर्माण, चापाकल, जलमीनार, प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजना, पीसीसी पथ निर्माण, कूप निर्माण, शौचालय निर्माण, चेकडैम निर्माण आदि समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए उनका निष्पादन कराने की गुहार लगाई है। जिसपर उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त व अन्य पदाधिकारियों द्वारा पांच महिलाओं की गोद भराई व चार बच्चों का अन्न प्रासन्न सम्पन्न कराया गया।
लाभुकों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविका नयन एक्का व विश्वासी कुजूर को वाटर फिल्टर, मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत शशि प्रेमलता तिर्की, रेबेका एक्का, प्रमिला कुमारी, रोशनी कुमारी, निर्मला बिलुंग व फुलमनी कुमारी को 30-30 हजार रुपए का चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक शनि उरांव, सुकरमनी उरांव, मनोज उरांव, शिबू चीक बड़ाईक, सीताराम साहु, घनश्याम चीक बड़ाईक, मतियस कुजूर, दीपक बैगा को स्वीकृति पत्र, मधुरानी, अनिता खातून, सुकरमनी देवी, सीता देवी, एतवा खड़िया, भीम प्रताप सिंह, सूरज चीक बड़ाईक आदि को नया जाॅब दिया गया।
मंचासीन डीसी, डीडीसी व अन्य