पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

800 लोगों ने शुरू नहीं किया आवास निर्माण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला| पीएम आवास के शहरी क्षेत्र में 800 ऐसे लाभुक है। जिन्होंने प्रथम किस्त की राशि 45000 रुपए ले लिए है। किंतु आवास का निर्माण प्रारंभ नहीं किया है। इस संबंध में सिटी मैनेजर ने बताया कि वैसे लाभुकों को भी नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही उन लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आवास का निर्माण आरंभ करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद भी लाभुक निर्माण कार्य आरंभ नहीं करते है, तो उनपर कार्रवाई करते हुए राशि की रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य आवास निर्माण के लाभुकों में से कई का राशि की कमी की वजह से निर्माण कार्य रुका हुआ है। चुंकि अभी पैसे भी खत्म हो गए है। पुन: पांच करोड़ रुपए का डिमांड भेजा गया है।
खबरें और भी हैं...