पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News A Criminal Arrested With Native Shot And Bullet Dae Managed To Escape

एक अपराधी देशी कट्ठा और गोली के साथ गिरफ्तार, दाे भागने में सफल रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क के समीप गुरुवार को अहले सुबह चार बजे आजाद बस्ती निवासी मेहंदी हुसैन उर्फ गोल्डन नामक अपराधी को एक देशी कट्ठा व 350 बोर के गोली के साथ गुमला पुलिस ने धर दबोचा। जानकारी के अनुसार मेहंदी हुसैन इस्लामपुर के सद्दाम व टोटो के एहतेशाम जावेद के साथ सद्दाम के बाइक में सवार होकर पार्क के पास छिनतई की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पूर्व उसी स्थान पर इन लोगों ने एक बाइक सवार से मोबाइल व रुपए की छिनतई की थी।

रात्रि गश्ती पर तैनात एसआई चंदा उरांव को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। फिर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस को देख तीनों अपराधी पार्क के बगल रास्ते से लक्ष्मण नगर की ओर भागने लगे। पुलिस उनका पीछा करते हुए उसी रास्ते में आगे बढ़ी। तब तक बाइक के अनियंत्रित होने से उसमें बैठा मेहंदी बाइक से गिर गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि बाइक सवार सद्दाम व एहतेशाम संकीर्ण मार्ग से होकर भाग निकलने में कामयाब रहे। तलाशी के क्रम में मेहंदी के पास से हथियार, भुजाली व मोबाइल भी बरामद हुआ। थानेदार शंकर ठाकुर ने बताया कि गोल्डन तीन माह पूर्व जेल से बाहर निकला था। पूर्व में गोल्डन के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। वह तीन बार चोरी के केस मेंं जेल जा चुका है। वहीं थानेदार ने बताया कि पुलिस उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चला रही है। किसी भी हाल में उक्त दोनों को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...