पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simdega News Action Will Be Given On The Requests Received In The Public Court Dc

जनता दरबार में प्राप्त अावेदनाें पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी : डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाहरणालय उपायुक्त कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं । समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने समाधान का आश्वासन दिया। आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को उनके मोबाइल के माध्यम से दें। ताकि आवेदकों को यह पता चल सके कि उनके शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई है। डीसी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आये आमजनों ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायतें रखी।

आवेदनों में दर्ज समस्याओं का त्वरित कार्रवाई करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनता दरबार में कुलुुुुुुुुुुुकेरा करमटोली से आईं फुदन देवी और सोमारी देवी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने आ आग्रह उपायुक्त से किया। उन्होंने डीसी को आवेदन सौंपा। डीसी ने सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त आवेदकों का नाम एसीसी डेटा से मिलान कर नियमानुसार आवास योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जरूरतमंदों काेेे एसीसी डेटा के मुताबिक नियामानुसार योजना का लाभ प्रदान करें। बीरू खेखारटोली से आईं शान्ति देवी ने स्वयं के जमीन में दूसरे व्यक्ति के द्वारा मकान बनाए जाने की शिकायत की। उपायुक्त ने सीओ सिमडेगा को तत्काल मामले की स्थलीय जांच करते हुए मामले का निष्पादन कराने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में आये सामाजिक सुरक्षा से संबंधित पेंशन के आवेदन का मौके पर निष्पादन करते हुए व्यक्ति को पेंशन योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा करीब दर्जन भर लोग अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचे। सभी समस्यआेेेंेंें को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन भेजते हुए अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...