किशोरियों को कराया गया सरकारी कार्यालयों का भ्रमण
स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज की ओर से किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सदर प्रखंड के लोरो, बसुआ गांव की किशोरियों को सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। क्लस्टर समन्वयक दर्पण देवी और प्रखंड समन्वयक माया मिश्रा के नेतृत्व में किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग, सदर अस्पताल, सदर थाना, प्रखंड कार्यालय एवं उपायुक्त कार्यालय, शिक्षा विभाग के कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। समन्वयक ने सभी छात्राओं को सरकारी विभागों के क्रियाकलाप एवं आम लोगों की समस्याओं का निराकरण से संबंधित जानकारी भी प्रदान किया।
प्रखंड समन्वयक माया मिश्रा ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य किशोरियों को जागरूक करना है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं किशोरी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करना है। इस भ्रमण में उपरोक्त दोनों गांव के स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अलावा वैसी किशोरियां भी है जो स्कूल नहीं जाती है।