- Hindi News
- National
- Kurdeg News Akhand Harikirtan Organized In Chadarimunda And Janjarakani Villages
चडरीमुंडा और जेंजराकानी गांव में अखंड हरिकीर्तन का हुआ आयोजन
प्रखंड के चडरीमुंडा और जेंजराकानी गांव में होली के अवसर पर उल्लास का माहौल बना हुआ है। यहां होली के अवसर पर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन में कई कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। हरे रामा हरे कृष्णा के गायन से माहौल भक्तिमय हो गया है। इससे पहले यहां विधि विधानपूर्वक कलश स्थापित कर अधिवास पूजन हुआ। काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने यहां महाप्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में उपस्थित भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से वातावरण की शुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि लोग आपसी एकता को मजबूत बनाएं और धर्म समाज के लिए कार्य करते हुए मन में सबों के कल्याण की भावना रखें। नगर भ्रमण के साथ आयोजन का समापन होगा।