पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News All Pensioners Should Be Paid Promptly From Dbt Chief Secretary

सभी पेंशनरों को डीबीटी से शीघ्र भुगतान किया जाए: मुख्य सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्य सचिव ने कहा कि पेंशन संबंधित योजनाओं के लिए आवंटन की राशि जिला में भेज दी गई है। उन्होंने सभी उपायुक्त को आवंटन प्राप्त कर मार्च माह में सभी लाभार्थियों काे लंबित राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से करने का निर्देश दिया। डीएमएफटी की समीक्षा की समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने विगत वित्तीय वर्षों 2016-17 एवं 2017-18 के ऑडिट रिपोर्ट उन्हें ऑडिट रिपोर्ट अगले 15 दिनों में भेजने का निर्देश दिया। वीसी में वन विभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने आर्द्र भूमि को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि चिन्हित करने से पूर्व आर्द्र भूमि की पहचान के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। वीसी में शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डॉ. तिवारी ने स्कूलों द्वारा फीस की बढ़ोत्तरी संबंधित मामलों को निराकरण हेतु जिलों में फीस कमेटी के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी स्कूलों में नए सत्र के एडमिशन हेतु कितनी रिक्तियां हैं उनका विज्ञापन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा।
खबरें और भी हैं...