पीसीसी सड़क में घटिया बालू और पत्थर लगाने का आरोप
जारी|जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत के सिकरी डॉड़टोली में जिला परिषद फंड से लगभग 22 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण गुमला के संवेदक के द्वारा कराया जा रहा है। जहां घटिया किस्म के बालू का उपयोग किया जा रहा है। वहीं घटिया पत्थर को निर्माण कार्य मे लगाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। सड़क निर्माण में मरा हुआ पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। उक्त सामग्री को गुणवत्ता की शर्त को ताख पर रखकर धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। संवेदक के द्वारा गांव के समीप जंगल में ग्रामीणों से पत्थर तोड़वा कर सड़क निर्माण में लगाया जा रहा। जिसको रोक टोक करने वाला कोई नही है। संवेदक द्वारा जैसे तैसे कार्य को पूर्ण कर निकलने की तैयारी में है। सड़क निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा है। वही गांव के एक ग्रामीण ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि संवेदक अपने जेब भरने के लिए इस तरह के घटिया निर्माण करा रहे है। माटी के भाव में भी पत्थर की तोड़ाई करा रहे है। सड़क का जिस तरह निर्माण कराया जा रहा है। नाला से घटिया बालू को लाकर इस कार्य मे लगाया जा रहा है। यदि कोई अधिकारी सड़क का निरीक्षण करें तो संवेदक को पूरे सड़क को उखाड़ कर बढ़िया पत्थर लगाना होगा। वही जिला परिषद के एसडीओ रहमान अली से इस मामले को लेकर मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मै अभी छुट्टी में हूं। कनीय अभियंता को भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वही मामले को लेकर गुमला विधायक भूषण तिर्की से दूरभाष पर पूछे जाने पर बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। मैं मामले की जानकारी उपायुक्त व विभागीय कार्यपालक अभियंता को दूंगा।