- Hindi News
- National
- Gumla News Angered By The Work Of The Chief Kansas Brought A No Confidence Motion
प्रमुख के कार्य से नाराज होकर पंसस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव
सेन्हा| सेन्हा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने गोलबंद होकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर बीडीओ को सौंपा। पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया है कि सेन्हा महतो मुहल्ला में फेवर ब्लॉक का कार्य हुआ। जिसमें अनियमितता की शिकायत पर प्रमुख ने कोई कार्रवाई नहीं की। पंचायत समिति सदस्यों की अनदेखी एवं पंचायत में हो रही घटिया कार्यों की शिकायत करने पर अपने स्तर से संवेदक से मिलकर मामला को निपटा लेती है। प्रमुख द्वारा किसी भी सदस्य का बात नहीं सुनना बैठक में लिए गए निर्णयों को नहीं मानना, बैठक में सिर्फ कॉलम पूरा करने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में पंचायत समिति सदस्य मंगलेश्वर उरांव, पुणेश्वर पाहन, सुखमनी उरांव, बुद्धदेव उरांव, सनम कुमारी भगत, उप प्रमुख आशा देवी, सनमैत देवी, विनीता भगत, राधिका देवी, लीला देवी, अजित कुमार मेहता और देवंती देवी शामिल थे।