- Hindi News
- National
- Simdega News Bad Roads Poor Network And Medical Issues Arose In The House
बदहाल सड़क, खराब नेटवर्क और चिकित्सा के मामले सदन में उठे
सिमडेगा | विधायक भूषण बाड़ा ने जिले में बदहाल सड़कों और खराब नेटवर्क का मामला सदन में उठाया है। उन्होंने सदन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क बेहद खराब होने के कारण लोगों को राशन उठाने, बायोमैट्रिक्स पद्धति से शिक्षकों को हाजिरी बनाने, बैंकों से पैसा लेनदेन करने और नेट से संबंधित कोई भी कार्य करने में भारी परेशानी होेती है। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में नेटवर्क व्यवस्था काे पूरी तरह से दुरूस्त किए जाने पर जोर दिया। विधायक भूषण बाड़ा ने सदन में सिमडेगा जिले की खराब सड़कों के बारे में भी जिक्र किया। विधायक ने जिले में चिकित्सा व्यवस्था को बदहाल बताते हुए सदन में कई सवाल रखे। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में 115 पद स्वीकृत होने के बावजूद 27 चिकित्सक और तीन कार्यक्रम पदाधिकारी ही कार्यरत हैं। विधायक को बताया गया कि जिले में 31 चिकित्सक और तीन कार्यक्रम पदाधिकारी हैं। सदर अस्पताल में 31 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं जिसमें से 12 कार्यरत हैं। विधायक ने सदर अस्पताल में विभागवार एनेस्थेसिया, रेडियो लॉजिस्ट, फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ, पीएनटी के नहीं होने, संविदा के आधार पर कार्यरत एएनएम की सेवा नियमितिकरण का भी मामला उठाया।