- Hindi News
- National
- Bhandara News Bahujan Kranti Morcha Submitted Memorandum To Sdo Regarding Npr Nrc And Caa
बहुजन क्रांति मोर्चा ने एनपीआर, एनआरसी और सीएए को लेकर एसडीओ को सौंपा गया ज्ञापन
लोहरदगा | बहुजन क्रांति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एनपीआर, एनआरसी, सीएए के विरोध में किए जाने वाले आंदोलन को लेकर एसडीओ ज्योति झा को आवेदन सौंपा है। जिसमें मुख्य रूप से शामिल राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष शकील अख्तर व मोर्चा के अधिकारी बालमुकुंद लोहरा शामिल थे। आवेदन के माध्यम से बताया कि एनपीआर, एनआरसी, सीएए के खिलाफ बॉयकॉट आंदोलन का चरणबद्ध तरीके से पूरे भारत देश में आंदोलन किया जा रहा है। पहला चरण 4 मार्च 2020 को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया। दूसरा चरण 11 मार्च को जिला स्तर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। तीसरा चरण 18 मार्च 2020 ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन रैली, चौथा चरण 26 मार्च 2020 को भारत बंद आंदोलन, पांचवां चरण 1 अप्रैल से बॉयकॉट आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।