कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों का होगा सत्यापन
कैरो| प्रखण्ड सह आंचल कार्यालय में शुक्रवार को श्रम अधीक्षक धीरेन्द्रनाथ महतो एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी संदीप गुप्ता ने अंचलाधिकारी रूबी कुमारी के साथ बैठक किया। बैठक में अंचलाधिकारी से प्रखंड के सभी छः पंचायत के कृषि आशीर्वाद योजना से लाभान्वित किसानों के सूची का निरीक्षण किया। प्रखंड के वैसे सभी लाभुकों का सत्यापन करना है जिनको कृषि आशीर्वाद योजना के तहत लाभ मिला है। यह कार्य क्षेत्र में जाकर करना है, ताकि इसमें जो भी त्रुटि पाया जाएगा उसमें सुधार हो।